मंगलवार, 29 दिसंबर 2009
अपने डेस्कटॉप को प्रबंधित करें
गुरुवार, 17 दिसंबर 2009
Prio से अपने कंप्यूटर को सुरक्षित करें
Prio का संस्थापन करने से टास्क मैनेजर में Services (सेवाएँ) और TCP/IP (इन्टरनेट) नामक दो तैब आ जाते हैं। जिस प्रकार आप Task टैब में किसी भी अनुप्रयोग के नाम पर दाहिना क्लिक कर के उससे सम्बन्धित प्रक्रिया पर जा सकते हैं उसी प्रकार Prio के होने से आप किसी भी प्रक्रिया के नाम पर दाहिन क्लिक कर के उससे सम्बन्धित सेवा पर जा सकते हैं। इससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कौन सी प्रक्रिया आप केलिए अनावश्यक है। जैसे कि यदि आप के कंप्यूटर के साथ प्रिंटर नहीं जुड़ा है तो spoolsvc.exe आप के काम का नहीं है। किसी प्रक्रिया के उपर माउस ले जाने से आपको उस प्रक्रिया का विवरण और साथ में उससे संबंधित फाइल की जानकारी आपको दिखाई जाएगी। इससे आप पता लगा सकते हैं की कोई प्रक्रिया आप जो समझ रहे हैं वही है अथवा किसी अनचाहे अनुप्रयोग से संबंधित है।

TCP/IP टैब में आप पता लगा सकते हैं कि आपका इंटरनेट संयोजन किस प्रक्रिया द्वारा प्रयोग किया जेया रहा है। अतः आपके कंप्यूटर में यदि कोई अनचाहा अनुप्रयोग है जो आपका इंटरनेट संयोजन प्रयोग में ला रहा है तो आप इसका पता लगा सकते हैं।
तो यदि आपके कंप्यूटर के धीरे चलने का कारण आप पता नहीं लगा पा रहे हैं तो अभी Prio का संस्थापन करें और पता लगाएँ।
ध्यान दें: यदि आप किसी सेवा के बारे में विस्तरित जानकारी चाहते हैं तो Start> Run में जाएँ और services.msc लिख कर OK पर क्लिक करें। यहाँ यहाँ किसी भी सेवा पर क्लिक करने से बाईं ओर उपर की तरफ उसका विवरण दिखाया जाएगा।
यदि आप किसी प्रक्रिया की बारे में जानना चाहते हैं तो processlibrary.com पर जा कर उस प्रक्रिया का नाम लिखें। आप को उसका विवरण दिखाया जाएगा।
शुक्रवार, 27 नवंबर 2009
Google Wave के निमंत्रण
यह Google की एक नयी सेवा है जिसे अधिकतर नये प्रकार का ई-मेल कहा जा रहा है। इसमें हर संदेश को wave कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति जो Google wave का प्रयोग कर रहा हो वो आपको संदेश भेज सकता है, यदि आप उस समय Google wave से जुड़े हुए हैं तो आप वो संदेश तुरंत देख सकेंगे और उसका उत्तर बिलकुल उसी प्रकार दे पाएँगे जैसा आप गपशप अथवा चैटिंग के समय दे पाते हैं। ये वार्तालाप आप को एक wave के अंदर दिखेगा। पर इसमें चैटिंग से भिन्न ये है की आप उसके अंदर तस्वीर, चलचित्र, Google मानचित्र आदि डाल सकते हैं और वो उसी wave के अंदर देखा जा सकेगा। इसके अलावा कई लोग एक साथ एक wave में शामिल होकर वार्तालाप कर सकते हैं। यदि आपके पास खाली समय है तो आप किसी के साथ सतरंज अथवा सुडोकू भी खेल सकते हैं।
Google wave में इन सब के अलावा भी बहुत कुछ है जिनके बारे में आप इंटरनेट पर पढ़ सकते हैं। पर समस्या ये है की इसका प्रयोग करने केलिए निमंत्रण की आवश्यकता है जिसकी की आज कल बहुत माँग है। मेरे पास कुछ निमंत्रण हैं, यदि आपको चाहिए हो तो अपने ई-मेल पते के साथ नीचे एक टिप्पणी छोड़ें।
सोमवार, 17 अगस्त 2009
आपके फाइलों का प्रबंधक FreeCommander
जो लोग मेरे ब्लॉग को नियमित रूप से देखते हैं वो अब तक समझ ही गये होंगे की मैं केवल निःशुल्क सॉफ़्टवेयर के बारे में ही लिखता हूँ। आने वेल समय में ये बदल सकता है क्यूंकी मेरे पास कुछ ही ऐसे सॉफ़्टवेयर की जानकारी है जो उपयोगी हैं पर विख्यात नहीं। हालाँकि अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है क्यूंकी मैं आपके लिए ले कर आया हूँ एक बहुत ही अच्छा सॉफ़्टवेयर FreeCommander।यदि आप बहुत सारे फाइलों के साथ काम करते हैं तो तो कई बार आपने चाहा होगा की विंडोज़ एक्सप्लोरर की फाइलों के साथ काम करने की क्षमता और अधिक होती। पर आपकी आशा अभी तक पूर्णा नहीं हो पाई है। अतः आपका काम आसान करने केलिए बनाया गया है FreeCommander।
FreeCommander का अंतराफलक 3 हिस्सों में बनता हुआ है, उपरी हिस्सा मेन्यू पट्टी और औजारपट्टी केलिए है।बाकी दो हिस्सों मे दो फोल्डर खोले जा सकते हैं। कहने की आवश्यकता नहीं है की आप फाइलों को दोनो हिस्सों के बीच खींच कर ले जा सकते हैं। यह .rar, .zip और .cab फाइलों को फोल्डर की तरह खोल कर उनके अंदर छिपे फाइलों को दिखा सकता है जिससे आप उसके अंदर की कोई भी एक फाइल निकाल सकते हैं।
यह कई फाइलों के नाम साथ में परिवर्तित कर सकता है (यद्यपि इसकी क्षमता पिछले संदेशों मे चर्चित Lupas Renamer से बहुत कम है)। FreeCommander में आप फाइलों को उनके विस्तृत नाम के आधार पर अलग कर सकते हैं, यानी की आप चाहें तो केवल .doc, .docx, .odt विस्तृत नाम वाले फाइल देख सकते हैं। विश्वास कीजिए सामने दिखने वाली फाइलों की संख्या कम होना आपका काम अत्यधिक सुलभ कर देता है।
एक अत्यधिक उपयोगी औजारपट्टी में एक फाइल को कई हिस्सों में बाँटने, किसी भी ड्राइव में एक क्लिक में जाने, फोल्डर के आकार का परिकलन करने आदि केलिए बटन उपलब्ध हैं। इसकी और विशेसताओं को जानने केलिए आपको इसका प्रयोग कर के देखना होगा। हो सकता है आप सोच में पद जाएँ की वो भले लोग कौन हैं जो आपके लिए इतना कुछ करते हैं और आपसे कुछ माँगते भी नहीं।
इस सॉफ़्टवेयर को अवश्य आज़माइए। इसका अधिभरण यहाँ से करें। वाहनीय विकल्प भी उपलब्ध है जिसका अधिभरण यहाँ से संभव है।
इस सॉफ़्टवेयर का एक चित्र देखिए।
शनिवार, 8 अगस्त 2009
Nero अब निःशुल्क
Nero, दुनिया के सबसे विख्यात CD/DVD लिखने का सॉफ़्टवेयर अब निःशुल्क उपलब्ध है। यद्यपि Nero Burning ROM सदा से ही निःशुल्क रहा है, पर इससे सुंदर दिखने वाला और प्रयोग करने मे सुलभ, Nero Start Smart बहुत कीमती हुआ करता था। पर अब नहीं। हालाँकि इसके साथ आने वाले और सॉफ़्टवेयर जैसे की Nero Home, Nero media player, Nero Vision आदि निःशुल्क वर्णन के साथ नहीं आएँगे, पर देखा जाए तो यह अच्छा ही है। आम तौर पर लोग इनका प्रयोग कम करते थे। साधारण कार्य, जैसे की CD/DVD लिखना, उनकी प्रतिलिपि बनाना, उन्हें मिटाना आदि बहुत आसानी से संपन्न हो सकते हैं। Nero की श्रेश्ठता इस तथ्य में है की इससे लिखे CD/DVD में त्रुटि पाए जाने की आशंका न्यूनतम होती है।
Nero के अंतराफलक से हम सभी परिचित हैं, अतः इससे प्रयोग करना अत्यंत सुलभ हो जाता है। यह केवल 54 मेगाबाइट का है। इसका अधिभरण यहाँ से करें।
अधिभरण करने केलिए filehippo पर भी जा सकते हैं।
