रविवार, 25 अप्रैल 2010

Thunderbird द्वारा ई-मेल प्राप्त करें

अपने परिवार एवं मित्रगणो से जुड़े रहने केलिए ई-मेल एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है| पर इसकी वास्तविक उपलब्धि तो व्यवसाय जगत की पहली पसंद बन जाना है| व्यवसाय जगत में प्रतियोगिता इतनी बढ़ गयी है की कोई भी व्यक्ति पत्रों के पहुँचने की प्रतीक्षा नहीं कर सकता है| ऐसे में ई-मेल तेज़ और सुरक्षित तरीके से पत्र पहुँचने का सबसे अच्छा माध्यम बन कर उभरा है| अतः बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हे प्रतिदिन कई सारे ई-मेल आते और भेजने होते हैं| ऐसे लोगों केलिए ही बना है Thunderbird जैसा सॉफ़्टवेयर जिन्हें हम ई-मेल क्लाइंट कहते हैं|
अपने ब्राउज़र पर हर ई-मेल को एक एक कर खोलने और पढ़ने में बहुत समय लागत है| जिन व्यक्तियों के पास कई सारे पत्र पहुँचते हों, उनके लिए ये तरीका सही नहीं है| Thunderbird आपके सारे ई-मेल को आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड कर लेता है जिसके पश्चात आप उसे जब चाहे पढ़ सकते हैं|
Thunderbird के बारे में बताने से पहले थोड़ी जानकारी ई-मेल के बारे में| आपको जब कोई ई-मेल भेजता है तो वह पहले आपके ई-मेल सेवा प्रदाता के सर्वर पर आता है| उसके बाद जब आप वो पत्र पढ़ना चाहते हैं तो आप उसे सर्वर से पढ़ते हैं| सर्वर से संयोजित होने के साधारणतः ३ तरीके हैं| एक जिस पारकार से आप ब्राउज़र से अपने पत्रों को खोलते हैं, दूसरा POP जो की ई-मेल क्लाइंट से होता है और पत्र आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड हो जाते हैं और तीसरा IMAP जो होता तो ई-मेल क्लाइंट से ही है पर इसमें आपके पत्र आपके कंप्यूटर पर डाउनलोड नहीं होते हैं| POP और IMAP के द्वारा संयोजित करने केलिए आपको सर्वर सेटिंग्स जानना होगा जो की साधारणतः आपको वेबसाइट पर सहायता केन्द्रा में मिल जाएँगे| ये भी जान लेना आवश्यक है कि सभी सेवा प्रदाता ये सुविधा नहीं देते और कुछ स्थानों पर इसके लिए कुछ शुल्क भी लिया जाता है|
Gmail जो की अत्यधिक प्रचलित ई-मेल सेवा है, उसमे ये सुविधाएँ निःशुल्क हैं| अतः मैं Gmail का उदाहरण ले कर लिखूंगा|
सबसे पहले Gmail के सेटिंग्स में जाकर Forwarding & POP में जाएँ| वहाँ पर Enable POP को चिन्हित कर के सेटिंग्स सहेज लें| उसके पश्चात thunderbird खोलें| Thunderbird जब पहली बार खुलेगा तो आपसे ई-मेल पता पूछ कर सर्वर सेटिंग ढूँढने का प्रयत्न करेगा| न मिलने पर Stop पर क्लिक कर manual setup पर क्लिक करें और स्वयं सेटिंग डाल दें|
सेटिंग सही होने पर आपके पत्र सर्वर से डाउनलोड हो जाएँगे| इसके बाद आपको जब भी अपने नये पत्र देखने हों, thunderbird खोलें और थोड़ी देर प्रतीक्षा करें| आप इंटरनेट से संयोजित न होने पर भी पहले डाउनलोड किए हुए पत्रों को पढ़ सकते हैं और पत्र लिख सकते हैं यद्यपि इन्हें भेजने हेतु संयोजन आवश्यक है|
Thunderbird का अधिभारण यहाँ से करें: http://www.mozillamessaging.com/en-US/thunderbird| इससे संबंधित किसी भी प्रश्न केलिए टिप्पणी लिखें|
एक बात मैं यहाँ पर बताना चाहूँगा| Thunderbrid बांग्लादेश की भाषा बांग्ला और श्री लंका की भाषा तमिल में उपलब्ध है पर भारत की भाषा हिन्दी में नहीं| ये हमारी भाषा में घटती रूचि और दुर्बल होती हिन्दी भाषा का संकेत है| कृपया हिन्दी भाषा को इस प्रकार कमजोर ना पड़ने दें| इसका लुप्त होना संसार केलिए बहुत दुख की बात होगी| इसे बचाए रखने केलिए आप जो भी कर सकते हैं करें|