शनिवार, 1 अगस्त 2009

ओफ़िस केलिये विकल्प

जब कंप्यूटर पर कोई प्रलेख अथवा प्रस्तुति बनाने की बात आती है तो माइक्रोसॉफ़्ट ओफिस लोगों का पसंदीदा बनकर सामने आता है| पर यदि हम पूछें कि कितने लोग इसे खरीद कर इसका प्रयोग कर रहे हैं तो शायद ही कई हाथ उठेंगे| बहुत कम लोग ये समझते हैं की चोरी किये हुए सॉफ़्टवेयर का प्रयोग करना ग़लत है| कइयों को तो ये भी नही पता की और भी विकल्प उपलब्ध हैं जिनमे से कुछ निःशुल्क उपलब्ध हैं|

इसलिए आज मैं आपका परिचय करना चाहूँगा सन माइक्रोसिस्टम के OpenOffice.org से| यह एक बहुत ही अछा ओफिस सॉफ़्टवेयर है जिसमे वो सारी विशेषताएँ उपलब्ध हैं जिनकी एक साधारण प्रलेख अथवा प्रस्तुति बनाने केलिए आवश्यकता हो सकती है| इसमे MS Office 2003 की तरह मेन्यू पट्टी है ना कि MS Office 2007 की तरह का वर्गीकृत औजारपट्टी|

एक संक्षिप्त परिचय

OpenOffice Writer: प्रलेख बनाने केलिए

OpenOffice Calc: स्प्रेडशीट तैयार करने केलिए

OpenOffice Impress: प्रस्तुति तैयार करने केलिए

इसमे और भी सॉफ़्टवेयर हैं|

इसका अधिभारण यहाँ से करें|

यह वहनीय रूप में भी उपलब्ध है|वहनीय OpenOffice.org

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें